हमीरपुर, मई 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में मंगलवार को तड़के मरीज की मौत के ईएमओ सहित पूरे स्टाफ को बेहरमी से पीटने वालों की 24 घण्टे भी गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित डॉक्टरों ने सुबह 10 बजे ओपीडी ठप कर दी। डॉक्टरों सहित समस्त स्टाफ बांह में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ गया। इससे ओपीडी में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई। ज्ञापन देने के बाद वापस लौटे डॉक्टरों ने फिर से मरीजों को देखना शुरू कर दिया है। जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। डॉक्टरों ने अस्पताल में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- अस्पताल में सेवाएं ठप, ओपीडी में भटकते रहे मरीजमामले का विवरण 19 मई की सुबह 4:50 बजे थाना बिवांर के अतरार गांव निवासी 18 वर्षीय जितेन्द्र सिंह को सल्फास खाने के बाद गंभीर हा...