नोएडा, जुलाई 29 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम परियोजना के आवंटियों ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर कथित फर्जी एओडब्ल्यू प्रकरण में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आवंटियों ने ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि निरस्त की जा चुकी एओडब्ल्यू के नाम पर कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली हस्ताक्षरों के आधार पर खुद को पदाधिकारी बताकर खरीदारों को गुमराह कर रहे हैं। आवंटियों का कहना है कि इस मामले में पुलिस पहले ही एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिसमें कल्पना सचान, शशांक कुमार, नीरजा सिंघल, पारुल जैन, दिव्या गौतम, साहिल राणा, नीरज कुमार सिंघल, रविंद्र कुमार बनवारिया और मोहम्मद महमूदुद्दीन हुसैन को नामजद किया गया है। इसके बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से खरीदारों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि आ...