आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन
हल्द्वानी, जून 26 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। बैलपड़ाव में विद्युत विभाग के संविदा कर्मी देवेंद्र कुमार की मौत के एक माह बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाथों में 'देवेंद्र को इंसाफ दो' और 'दोषियों को सजा दो' लिखे बैनर लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस के खिलाफ भी नाराजगी जताई है।बीते महीने कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बैलपड़ाव स्थित विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत संविदा कर्मचारी देवेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी सुमन देवी ने कहा कि उनके पति को न्याय मिलना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.