आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही होगा हिमांशु के शव का अंतिम संस्कार
जमशेदपुर, जून 30 -- बिष्टुपुर के डबल डाउन के बाहर जानलेवा हमले में हिमांशु की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। इधर, परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करेगी तब तक हिमांशु के शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। परिजनों ने एसएसपी से वार्तालाप के दौरान यह साफ कह दिया कि अगर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो परिजन आंदोलन करेंगे। इधर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। गिरफ्तारी के लिए देर रात तक छापेमारी भी की। उस मामले में अब तक 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के नेता की मौत से भारी बवाल, घंटों हंगामा, SP की गाड़ी तक तोड़फोड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.