पीलीभीत, अप्रैल 1 -- पीलीभीत। बीसलपुर में 27 मार्च को हमले में घायल युवक का बरेली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार रात को युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को अंतिम संस्कार रोक दिया। बीसलपुर-बरेली हाईवे पर शव रख कर जाम लगा दिया। एसडीएम नागेंद्र पांडे और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंच गए। हाईवे से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोबल पतीपुरा निवासी पूर्व प्रधान दिवंगत रामसिंह यादव अपनी 10 बीघा जमीन बड़ी बेटी अनीता देवी के नाम कर गए थे। उनके कोई पुत्र नहीं है। इसी बात को लेकर रामसिंह के भतीजे सत्यपाल यादव, मुरारी लाल आदि अनीता देवी से रंजिश मानने लगे। बीते माह 27 मार्च को सुबह 10 बजे बृजेश कुमार व उसका पिता ओमशंकर व रविप्रकाश खेत पर पानी चला रहे थे। भू विवाद को लेकर मुनेंद्रप...