मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- - दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में है बंद मुजफ्फरपुर, हिप्र। दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद दरभंगा के जाले प्रखंड का निलंबित बीडीओ मनोज कुमार पत्नी के श्राद्धकर्म में भाग लेना चाह रहा है। उसने अपनी पत्नी अमृता कुमारी के श्रार्द्धकर्म में भाग लेने को लेकर इजाजत देने के लिए एसीजेएम-आठ राधेश्याम के कोर्ट में मंगलवार को अर्जी दाखिल की है। इसमें 15 से लेकर 17 जुलाई तक पुलिस अभिरक्षा में जेल से बाहर जाने देने की अनुमति देने की कोर्ट से प्रार्थना की गई है।मालूम हो कि तीन जुलाई की रात मिठनपुरा थाना के कन्हौली मोहल्ले में अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसके भाई ने दस लाख रुपये दहेज के लिए हत्या करने का आरोप उसके पति मनोज कुमार पर लगाया था। पिछले सप्ताह बीडीओ मनोज कुमार ...