आरोपित ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
औरंगाबाद, जुलाई 13 -- पौथू थाना के पॉक्सो एक्ट मामले के नामजद आरोपित इटार गांव निवासी नीरज कुमार ने पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारी के प्रयास के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 6 जुलाई की शाम हुई घटना में दो आरोपित नामजद थे। इनमें से एक आरोपित को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरे आरोपित ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। मामले में विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.