कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर, संवाददाता। फजलगंज में बुधवार रात सड़क हादसे में मृत हुए युवक के परिजनों ने गुरुवार शाम को पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद घटनास्थल पर शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजनों ने आरोपित चालक को पकड़ने और कार्रवाई की मांग की लेकर हंगामा किया। जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया। हंगामे की सूचना पर फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। जिसके बाद परिजन ने पुलिस की मौजूदगी में नजीराबाद थाने के सामने स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाया। गड़रियनपुरवा निवासी 23 वर्षीय सोनू गौतम बुधवार रात को बाइक से जा रहा था। चार खंभा कुआं चौराहा के पास विजय नगर की ओर से आ रहा ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। गुरुवार शाम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.