आरोपित को नहीं भेजा जेल, परिवार को धमका रहा
कानपुर, मई 19 -- सरसौल। महाराजपुर में 14 वर्षीय छात्रा से शोहदे ने छेड़खानी की तो पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पहले आरोपित पर शांतिभंग की कार्रवाई की। बाद में मामला बढ़ने पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन अभी तक आरोपित को जेल नहीं भेजा। जिसके चलते पीड़िता के पिता महाराजपुर थाने में न्याय के लिए चक्कर काट रहे हैं। महाराजपुर के एक गांव निवासी किसान की 14 वर्षीय बेटी के साथ बीती 31 मार्च को गांव के ही शोहदे ने छेड़छाड़ की थी। स्कूल से घर लौटते समय कक्षा नौ की छात्रा को आरोपित ने बुरी नीयत से दबोच लिया था। पहले तो पुलिस पीड़िता को टरकाती रही। बाद में केवल शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। आरोपित पीड़िता के घर के बाहर से माला डालकर जलसा मनाते हुए निकला था और धमकी दी थी। उसके बाद मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.