समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- पूसा। आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ कथित रूप् से गाली-गलौज व हाथा-पाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी पंचायत के वार्ड-3 का बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 3 अप्रैल की देर शाम वैनी बाजार के मोबाईल टावर के निकट शराब का कारोबार होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस क्रम में आरोपित साईकिल छोड़ भाग निकला। छानबीन में साईकिल में लटके झोले से 6 बोतल व ट्रेट्रा पैक (1.8 लीटर) शराब बरामद की गई। मामले में चौकीदार की पहचान के आधार पर दिलीप यादव के पुत्र पप्पू कुमार के विरूद्ध सअनि रविन्द्र कुमार सिंह के बयान पर केस दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार इसी मामले में गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस आरोपित क...