दरभंगा, फरवरी 9 -- रविवार सुबह घटना की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जुटने लगे। आक्रोशित लोगों ने आरोपित के ऑटो को क्षतिग्रस्त कर उसके पिता की गुमटी (कटघरा दुकान) में आग लगा दी। इसके बाद सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ घटनास्थल से एक किमी दूर बेला दुर्गा मंदिर के पास जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर और आगजनी कर यातायात अवरुद्ध कर दिया। आक्रोशित लोग दोषी को भीड़ के हवाले करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.