भदोही, अप्रैल 19 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाने की पुलिस ने दलित उत्पीड़न के आरोपित की तलाश में दबिश दी। हालांकि हाथ खाली ही रहा। प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज मनोज कुमार ने बताया कि विकास कुमार निवासी चकमांधाता, गोपीगंज भदोही तहसील में भवथर गांव में बतौर लेखपाल कार्यरत हैं। उनके मोबाइल नंबर पर गत दिनों फोन करके आरोपित शिव कुमार ने गालियां दीं। मामले में दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था। आरोपित की तलाश को शनिवार को दबिश दिया गया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। दावा किया कि जल्द ही उसे दबोचने का काम किया जाएगा। बता दें कि मुकदमा दर्ज ना होने पर शुक्रवार को लेखपालों ने दुर्गागंज थाने पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। यह भी पढ़ें- बिना कारण घर में घुसे पुलिसकर्मी, की अभद्रता उसके बाद पुलिस ने आला अफसरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.