गोरखपुर, फरवरी 17 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद की हत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन को लेकर सोमवार को पूरे दिन पुलिस अलर्ट पर रही। गांव के साथ मेडिकल कॉलेज में पुलिस फोर्स लगाई गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने गोरखनाथ मंदिर के पास सड़क जाम करने का प्रयास किया मगर पुलिस की मुस्तैदी से मामला शांत हो गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस की निगरानी ने अन्तिम संस्कार करा दिया गया। वहीं सोमवार सुबह करीब दस बजे एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने चिलुआताल थाने पहुंच कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया में आपसी विवाद में रविवार की शाम को अरुण निषाद की गोली मारकर हत्या के बाद गम और गुस्से को देखते हुए पूरा गांव सोमवार को भी पुलिस छ...