प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता होलागढ़ के कस्तूरीपुर में चार मार्च को दबंगों की गई गोलीबारी में घायल रामआसरे यादव के परिजन दहशत में हैं। शुक्रवार को सपाइयों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने सपा नेताओं को बताया कि दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।गोलीबारी में घायल के भाई राम कैलाश के साथ आए ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। सपा नेताओं ने कहा कि घटना में शामिल रोहित पांडेय पर विभिन्न आपराधिक धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे लंबित हैं। आरोप लगाया कि उसकी फोटो भाजपा नेताओं के अलावा पुलिस के अधिकारियों के साथ देखी जा सकती है। वह पूरे क्षेत्र में गिरोह बनाकर लोंगो को डराता धमकाता रहता है। पुलिस आयुक्त से मिलन...