दरभंगा, अप्रैल 28 -- लहेरियासराय। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को हत्या के आरोप में बहेड़ी थाने में दर्ज मामले में अशोक लालदेव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसी मामले के एक अन्य आरोपी श्याम लालदेव की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया। मनीगाछी थाने में दर्ज मामले में प्राथमिक आरोपी गंगा कुमार यादव की नियमित जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या के आरोप में बहादुरपुर थाने में दर्ज मामले के आरोपी विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तुफापुर निवासी महेश यादव की अग्रिम जमानत आवेदन भी खारिज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.