फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- कायमगंज, संवाददाता। रविवार को उलियापुर गांव में भैंसा चोरी के विवाद में बांकेलाल की हत्या के बाद उपजा तनाव सोमवार को पूरे दिन रहा। परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर करीब 18 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। भारी पुलिस मशक्कत और अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। रविवार को जौरा रोड स्थित गोदाम में हुई हिंसक झड़प में घायल बांकेलाल की मौत पर पोस्टमार्टम होने के बाद शव देर रात गांव पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया। उनके चीत्कार से लोगों के दिल दहल गए। यह भी पढ़ें- पुलिस की लापरवाही से हुआ संघर्ष चार दिन से लगा रहे थे चक्कर मृतक की पत्नी, बच्चे, परिजन और नाते रिश्तेदार बिलख पड़े। हालात को देखते हुए रात से ही उलियापुर गांव छावनी में तब्दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.