आरोप: राज अस्पताल में परिजनों का हंगामा, कहा- पैर में चोट तो इंफेक्शन सिर में कैसे हुआ
रांची, जुलाई 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के राज अस्पताल में भर्ती 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल पर मनमाने तरीके से 16 लाख रुपए का बिल बनाने का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने करीब दो घंटे जमकर हंगामा किया, चिकित्सकों और स्टाफ का घेराव भी किया। प्रबंधन ने हंगामे को शांत कराने का प्रयास किया पर परिजन नहीं माने। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना में पैर में गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती किया था, अब सिर में इंफेक्शन की बात कहकर वेंटिलेटर पर डाल दिया है। जब चोट पैर में थी तो फिर इंफेक्शन सिर में कैसे हो गया, यह पूरी तरह से अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही है। परिजनों ने कहा कि जब स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.