गाज़ियाबाद, फरवरी 10 -- -शास्त्रीनगर में रहने वाले व्यक्ति ने दिवंगत नानी के पूर्व कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया -पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रंगदारी धोखाधड़ी और धमकी का केस दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र रहने वाले व्यक्ति ने दिवंगत नानी की संपत्ति कब्जाने की मंशा से पूर्व कर्मचारी द्वारा फर्जी वसीयत तैयार कराने और एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर रंगदारी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक निवासी दीपक अग्रवाल ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उनकी नानी शकुंतला अग्रवाल के पिता राजा बाबू अग्रवाल थे। परिवार में संपत्ति को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो, इसके ...