भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मानदेय, नवीकरण और लोकभवन को गुमराह करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर टीएमबीयू के अतिथि शिक्षकों का धरना विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जारी रहा। धरने के मौके पर अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया कि जांच कमेटी के सात लोगों ने 125 लोगों को गलत बताते हुए लोकभवन को गुमराह कर दिया। लेकिन हम सब अपनी मांगों को लेकर धरने पर तब तक बैठे रहेंगे, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है। मंगलवार को अतिथि शिक्षक जब विश्वविद्यालय पहुंचे तो उन्हें विवि के मेन गेट पर ही रोक दिया गया और कहा गया कि आप लोगों को बैठना है तो धरना स्थल पर बैठिये। भीषण गर्मी के बावजूद अतिथि शिक्षक टीन शेड के नीचे बैठे रहे。 यह भी पढ़ें- सेवा विस्तार में विलंब के विरोध में अतिथि शिक्षकों का धरना आजअतिथि शिक्षकों की मांगें अतिथि शिक्षकों का कहना है ...