बिजनौर, मई 16 -- शेरकोट। बीए द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी से परीक्षा केंद्र पर नकल करने के लिए रकम मांगने का मामला सामने आया है। परीक्षार्थी का आरोप लगाया कि नकल कराने के नाम पर रुपये मांगने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। छात्र ने घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। छात्र अनुज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 15 मई को बाबू ईश्वरी प्रसाद रावल मेमोरियल कॉलेज शहजादपुर शेरकोट में परीक्षा देने पहुंचा। आरोप है कि परीक्षा के दौरान उससे 1000 रुपये मांगे गए। रुपये देने से इंकार करने पर उसे दूसरे कक्ष में बैठा दिया गया, जहां फिर से रुपये मांगे गए। छात्र का आरोप है कि विरोध करने पर एक शिक्षक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मारे, जिससे उसे चोट आई। घटना से नाराज छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई क...