अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- सोमेश्वर। अयारपानी के पास ट्रक के पहिए की चपेट में आकर डिवाडर से दबकर हुई हेल्पर की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के बेटे ने चालक को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस के मुताबिक आशीष इंदौरा निवासी बडेसरा, बुवानी खेड़ा, भिवानी हरियाणा ने तहरीर दी है। कहना है कि उनके पिता भूपेन्द्र सिंह इन्दौरा हरियाणा नंबर के ट्रक में हेल्पर के तौर पर काम करते थे। 21 फरवरी को वह सोनीपत हरियाणा से सड़क के डामर का केमिकल भरकर चालक सोनू निवासी भिवानी हरियाणा के साथ बागेश्वर को निकले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.