आरोप: ऑक्सीजन नहीं मिलने से युवक ने तोड़ दिया दम
धनबाद, मई 22 -- धनबाद मेडिकल अस्पताल में बलियापुर के एक मरीज की मौत हो गई। जहर खाने वाले जयदेव कुमार को परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण जयदेव ने दम तोड़ दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इससे इंकार किया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि युवक की हालत पहले से गंभीर थी। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेत्री तारा देवी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मृतक के चचेरे भाई रमेश कुमार ने बताया कि दो दिन पहले जयदेव कुमार ने जहर खा लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। तारा देवी ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.