मेरठ, अप्रैल 2 -- नगर पालिका के नामित सभासदों के हंगामे और अधिशासी अधिकारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के प्रकरण ने अब नया मोड़ ले लिया है। पूर्व विधायक गोपाल काली के पुत्र व नामित सभासद अर्जुन काली ने गुरुवार को अम्बेडकर पार्क में पत्रकार वार्ता कर पालिका अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन पुत्र की घेराबंदी कर दी है। पत्रकार वार्ता में अधिशासी अधिकारी पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने और चेयरमैन पुत्र पर बाहरी लोगों से मारपीट कराने का आरोप लगाया है। नामित सभासद अर्जुन काली ने इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, एसएसपी, एसडीएम व सीओ मवाना से की है। अर्जुन काली ने आरोप लगाया कि वह अनसुचित जाति का एक सभान्त परिवार से है तथा नगर पालिका परिषद मवाना का नामित सभासद है। उन्होंने कई बार अफसरों से नामित सभासदों को शपथ ग्रहण नहीं कराने की शिकायत की थी। इस...