शाहजहांपुर, मार्च 8 -- शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर भारतीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष मुनिराज सिंह के नेतृत्व में तहसील कलान, जनपद शाहजहांपुर में उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम सभा मोहम्मदपुर गुलङ़िया में बिना अनुमति अवैध रूप से धार्मिक स्थल का निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया गया है। तत्काल निर्माण कार्य रुकवाया जाए और अवैध ढांचे को ध्वस्त करते हुए निर्माण कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मुनिराज सिंह, सर्वजीत सिंह, सौरव गुप्ता, सचिन कुमार, गोपाल सिंह, गौरव कुमार, अनुज यादव, अंकित लोधी, दिग्विजय, नितिन कुमार सिंह, अरुण कुमार, सत्यम गुप्ता, शिव प्रताप, विमलेश, रविंद्र दीक्षित, अरुण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.