कौशाम्बी, नवम्बर 9 -- इलाज कराने आये 16 गम्भीर रोगी मेडिकल कालेज रेफर मेले में 92 लोगों के बने गोल्डेन कार्ड, 155 की बनी आभा आई फोटो- मंझनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मौसम में आये बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिला। रविवार को आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 2790 मरीजों ने इलाज कराया। इनके अलावा गम्भीर रोगों से ग्रसित 16 मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए सीएमओ ने नोडल अधिकारियों व उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। इस क्रम में सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने स्वयं प्राथ...