इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेलों में 840 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इन मरीजों में ज्यादातर वायरल फीवर जोड़ो में दर्द के अलावा त्वचा संबंधी बीमारियों के थे। डॉक्टरों ने इलाज के साथ उन्हें बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह भी दी।एसीएमओ ने स्वास्थ केंदों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखी ।जिले में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 8 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले आयोजित होते हैं। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक आयोजित होने वाले मेलों में इस रविवार को कुल 840 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे इन मरीजों में 388 पुरुष 322 महिलाएं और 130 बच्चे शामिल थे पिछले कई दिनों से बार-बार मौसम बदल रहा है जिसके कारण ज्यादातर मरीज वायरल फीवर खांसी जुखाम पेट दर्द जोड़ो के दर्द के आए थे इतना ही नहीं त्वचा संबंध...