इटावा औरैया, जून 7 -- इटावा, संवाददाता। जिले में 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले आयोजित हुए। इस बार भी कई स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर नहीं थे जिसके कारण फार्मासिस्ट ने ही कमान संभाली। मेलों में सबसे ज्यादा मरीज डायरिया बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों के पहुंचे थे। जिस तरह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है वही डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है और मेलों में भी काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करने के साथ उन्हें गर्मी के इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह भी दी। मरीज को ओआरएस का वितरण भी किया गया । यह भी पढ़ें- आरोग्य मेलों में उमड़े मरीज, 845 ने कराया इलाज स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या 8 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर सु...