आरोग्य मेलों में पहुंचे डायरिया और दस्त के मरीज
इटावा औरैया, मई 17 -- इटावा। जिले में 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले आयोजित हुए। इस बार मेलों में सबसे ज्यादा मरीज डायरिया बुखार और त्वचा संबंधी बीमारियों के पहुंचे थे।जिस तरह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है वही डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है और मेलों में भी काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करने के साथ उन्हें गर्मी के इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह भी दी। मरीज को ओआरएस का वितरण भी खूब किया जा रहा है । आठ अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर आरोग्य मेले आयोजित होते हैं। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक आयोजित होने वाले मेलों में इस रविवार को कुल 802 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे इन मरीजों में 373 पुरुष, 289 महिलाएं और 140 बच्चे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.