सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगरीय और खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 96 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। मौसम में बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार के सबसे अधिक मरीज पहुंचे थे। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा.जेपी सिंह ने अस्पताल पर पहुंचने वाले मरीजों की जांच की। यहां पर कुल 31 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। उन्होंने बताया कि सर्दी, जुकाम, बुखार के सबसे अधिक मरीज आए थे। सभी मरीजों को जांच करने के बाद दवा दी गई। नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर रविवार को सीएम आरोग्य मेला में कुल 60 मरीजों को दवा वितरण किया गया। फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, सुगर से संबंधित आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.