बरेली, अप्रैल 13 -- सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब आरोग्य मेले में भी एचपीवी टीकाकरण शुरू हो गया है। रविवार को जिले में तीन नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें कुल 87 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई और उनको प्रमाण पत्र वितरित किया गया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार के साथ ही पेट दर्द और त्वचा संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। कुल 3936 मरीजों का पंजीकरण हुआ जिसमें 644 मरीज त्वचा संबंधी बीमारी के रहे। मेले में बुखार के कई मरीजों में मलेरिया के लक्षण दिखने पर उनकी किट से जांच की गई। राहत की बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि रविवार को नद...