आरोग्य मेले में 44 मरीजों का हुआ स्वास्थ परीक्षण
बरेली, जून 8 -- आंवला।अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगाये गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्सा अधिकारी डॉ. निवेदिता सिंह ने 44 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच एएनसी कर उनका और शिशुओं का टीकाकरण किया। बुखार से पीड़ित 4 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। संदिग्ध क्षय रोगियों की पहचान कर जांच कराई गईं। मेले में डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए गए। फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप, स्टाफ नर्स रोशनी और एएनएम कुसुम दुबे व सविता उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- समय पर नहीं पहुंच रहे डाक्टर, निरीक्षण के नाम पर खाना पूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.