बदायूं, अप्रैल 20 -- आसफपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर के अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में रविवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहकमपुर में आरोग्य मेला आयोजित किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. परिनिका शुक्ला व उनकी टीम ने मोहकमपुर, दबथरा, मलखानपुर, सहावर, हरदासपुर, रतनपुर और ठिरिया से आए लगभग 40 रोगियों का निःशुल्क परीक्षण कर दवाइयां वितरित कीं। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार गुप्ता, लैब टेक्नीशियन अमित कुमार, एएनएम शाबिया परवीन और हिमांशु शर्मा ने सेवाएं दीं। प्रभारी डॉ. परिनिका शुक्ला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेला : 1597 मरीजों को मिला उपचार और सलाह यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.