औरैया, मार्च 22 -- अछल्दा, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घसारा में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 37 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मेले में बुखार, खांसी, जुकाम और खुजली से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इस दौरान डॉ. अर्चना और फार्मासिस्ट जगराम ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। मरीजों की जांच के लिए किट के माध्यम से मलेरिया, टायफाइड, बुखार और यूरिन से संबंधित जांचें भी की गईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने मेले का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार और जांच की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.