गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर। रविवार को जिले के 89 नगरीय और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 3237 मरीजों को लाभ मिला, जिसमें 1408 पुरुष, 1515 महिलाएं और 314 बच्चे शामिल हैं। चार लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। मेले में सबसे ज्यादा त्वचा रोग के मरीज पहुंचे। मेले में त्वचा रोग के 465 मरीज का इलाज हुआ ।इसके अलावा 143 गर्भवतियों की जांच की गई। लिवर के 30 मरीज पहुंचे। जिनका इलाज किया गया। कोविड हेल्प डेस्क में 174 व्यक्ति की जांच की गई। पांच मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। आरोग्य मेले में 117 चिकित्सक और 307 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...