आरोग्य मेले में 2937 मरीजों को मिला इलाज
गोरखपुर, मई 31 -- गोरखपुर। जिले के 89 सरकारी अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस आरोग्य मेले में 2937 मरीजों को इलाज मिला, जिसमें करीब 50 फीसदी महिलाएं रहीं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आरोग्य मेले में 1430 महिलाएं, 1216 पुरुष और 291 बच्चों को इलाज किया गया। इसके अलावा इस मेले में त्वचा रोग के 347 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इस मेले में 148 गर्भवतियों की जांच की गई। विभिन्न बीमारियों के करीब 1000 मरीज का इलाज हुआ। इनमें से 10 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मेले में 109 चिकित्सक और 287 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहें। यह भी पढ़ें- 1522 मरीजों को मिला आरोग्य मेला का लाभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.