गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को 89 अस्पतालों में किया गया। यह नगरीय एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहे। आरोग्य मेले में 2910 मरीज का इलाज हुआ, जिसमें 1246 पुरुष, 1398 महिलाएं और 266 बच्चे शामिल रहे। गर्मी का प्रभाव आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों पर दिखा। मरीजों में 347 त्वचा की बीमारी से पीड़ित रहे। 150 गर्भवतियों की जांच की गई। इस मेले में लिवर के 28, टीबी के 16 और दूसरी बीमारियों के करीब 900 मरीज पहुंचे। कोरोना हेल्प डेस्क में भी 132 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मेले से सात मरीजों को रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में बुखार के मरीजों की हुई मलेरिया जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...