संभल, मार्च 9 -- जिलेभर के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 35 चिकित्सकों एवं 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने 2725 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें 1198 पुरुष, 1052 महिलाएं और 475 बच्चे शामिल रहे। मेले में आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 163 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। बदलते मौसम में बुखार के 306, चर्म रोग के 504, दमा के 445, मधुमेह के 104, नेत्र रोग के 18 तथा उच्च रक्तचाप के 99 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में आए 37 मरीजों को टेलीमैनस कंसल्टेंसी की सुविधा भी प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर आरोग्य मेले का निरीक्षण किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.