आरोग्य मेले में 25 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
गाजीपुर, जुलाई 12 -- जमानियां। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों ने 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, दस्त और उल्टी जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले। वहीं कुछ बच्चों में टॉन्सिल की समस्या भी पाई गई, जिनका उपचार किया गया। डॉ. शमशेर बहादुर ने बताया कि आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, टीबी और मधुमेह से संबंधित मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1443 मरीजों को मिला उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.