प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- प्रतापगढ़, हिन्दुस्तान टीम। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले में 2021 मरीज पहुंचे। चेकअप, जांच व इलाज कराते हुए दवाएं ली। डॉक्टरों के मुताबिक सबसे अधिक मरीज सर्दी, बुखार व खांसी जैसे वायरल संक्रमण के रहे। जिन्हें वायरस से बचने वाली एहतियात भी समझाई गई। पट्टी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुर बरदैता में लगे आरोग्य मेले में 41 मरीज आए। इनमें से 13 मरीजों की खून की जांच की गई। सबसे ज्यादा मरीज जुखाम बुखार व एलर्जी से संबंधित रहे। जिनका डॉ. एमएम खान, डॉ.पंकज, फार्मासिस्ट बीरेंद्र, एलटी विनय, एएनएम रामावती, वार्ड ब्वॉय संजोत की टीम ने इलाज किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरापुर में 55 मरीज आए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुरवा मिश्रपुर में 32 मरीज आए। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.