कौशाम्बी, जून 2 -- जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 1689 मरीजों का इलाज किया गया। गंभीर रोगियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 70 पात्रों के गोल्डेन कार्ड तो 112 की आभा आईडी बनाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरवारी, शमसाबाद व सईगंज का औचक निरीक्षण किया। वहीं, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन यादव ने करारी पीएचसी का निरीक्षण किया। चिकित्सा अफसरों ने मरीजों-तीमारदारों से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी ली। डॉक्टरों के साथ अन्य स्टॉफ को भी बाहर की दवाएं नहीं लिखने और खून की जांच सरकारी लैब में ही कराने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि मेले की कामयाबी के लिए 63 चिकित्साधिकारी व 157 पैरामेडिकल कर्मचारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.