कन्नौज, जून 7 -- कन्नौज। रविवार को जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1611 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इन दिनों बढ़ती गर्मी और उमस के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसे में आरोग्य मेले में बुखार और त्वचा के साथ ही पेट के मरीजों की संख्या बढ़ी रही। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक साथ आयोजित इस अभियान में न केवल मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया, बल्कि टीकाकरण, रोगों की स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। जिले के 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में त्वचा, पेट की बीमारी के बढ़ गए मरीज स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लाभान्वित मरी...