उन्नाव, जनवरी 11 -- उन्नाव। डॉक्टरों और कर्मचारियों की लेटलतीफी रोकने के लिए लाइव लोकेशन भेजने के निर्देश जारी करने के बाद रविवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में चिकित्सक समय पर पहुंचे। इस दौरान 1690 मरीजों को निःशुल्क जांच और दवाइयाँ प्रदान की गईं। डॉक्टर और कर्मचारियों को समय पर अस्पताल में देखकर मरीजों ने भी राहत की सांस ली। आरोग्य मेले को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को अपने मोबाइल से लाइव जीपीएस लोकेशन भेजनी अनिवार्य कर दी है। रविवार को इसकी पहली परीक्षा हुई और नतीजे शानदार रहे। जनपद के सभी 18 सीएचसी में डॉक्टर सुबह नौ बजे से ही हाजिर मिले। परिणामस्वरूप 1690 मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच व दवाएं प्रदान की गईं। बताते चलें कि पूर्व में आरोग्य मेले में डॉक्टरों की देरी से ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.