बदायूं, मई 18 -- बिल्सी के अंतर्गत आने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतेती, बेहटा गुंसाई, शहजादनगर खेड़ा एवं रिसौली पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मरीजों को निःशुल्क उपचार, विभिन्न जांच सुविधाएं एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही 14 वर्ष से 15 वर्ष तीन माह तक की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन भी लगाई गई। स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान प्रिया सीएचओ, साक्षी, अंशु यादव एवं राम लखन सैनी सीएचओ द्वारा किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में लगा एचपीवी टीकाकरण शिविर रिसौली और सतेती मे...