कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- जिले के तीन शहरी और 33 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान एक हजार से भी अधिक मरीजों का इलाज किया गया। जरूरतमंदों के गोल्डेन कार्ड और आभा आईडी बनाई गई। गंभीर रोगियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने भरवारी, सुजातपुर, शहजादपुर पीएचसी और सईगंज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों-तीमारदारों से समस्याओं की जानकारी ली। डॉक्टरों के साथ अन्य स्टॉफ को दिशा-निर्देश दिया। कहा कि बाहर की दवाएं किसी कीमत पर नहीं लिखी जाएं। रोगियों की खून आदि की जांच सरकारी लैब में ही कराई जाए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में देरी से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी बताया कि मेले की सफलता के लिए 55 चिकित्साधिकारी व ...