जौनपुर, मई 10 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के विभिन्न प्राथमिक और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। कई केंद्रों पर स्टाफ की कमी और अव्यवस्थाओं का बोलबाल रहा। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघरा पर सुबह 11 बजे तक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रतीक यादव मौजूद नहीं मिले। फार्मासिस्ट देवेश मौर्य ने बताया कि वह किसी कार्य से बाहर गए हैं। केंद्र पर दो स्टाफ नर्स, एक एएनएम के अलावा 16 आशा और 53 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में से कोई मौजूद नहीं था। यहां लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त है। दोपहर तक नौ मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा कई अन्य केंद्रों पर भी चिकित्सकीय स्टाफ की लेटलतीफी की वजह से लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.