संभल, जून 16 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव सघन मछरिया में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 26 मरीजों का स्वस्थ परीक्षण करने के बाद इलाज किया गया। मेले में सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू होने लगे। डॉक्टर ने पहले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके उपरांत बीमारी के अनुरूप मरीजों को दवाई दी। डॉक्टर नरेश कुमार शर्मा ने मरीजों को बीमारियों से बचाव के तरीके समझाएं तथा स्वस्थ रहने के लिए योगासन व खानपीन में पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौसम बदलाव के कारण इस समय सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम, बुखार आदि के पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.