फतेहपुर, अप्रैल 12 -- फतेहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में इस बार सांस संबंधी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले भर के पीएचसी में कुल 745 मरीजों ने उपचार कराया, जिनमें बड़ी संख्या स्वांस रोगियों की रही। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है, जिससे हवा में धूल और परागकणों की मात्रा बढ़ गई है। यही कारण है कि अस्थमा और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। खजुहा पीएचसी में डॉ. धर्मेन्द्र पटेल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें। वहीं हथगाम सीएचसी के अंतर्गत आने वाले इटैली के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 मरीजों क...