फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 26 -- अमृतपुर।तहसील क्षेत्र के सरह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को जब यहां पर डॉक्टर नही मिले तो उन्होंने खुद ही ओपीडी संभाल ली। सीएमओ जिस समय पहुंचे वहां पर कई मरीज दवा लेने को आये थे। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने बीस मरीजो की जांच की। इसमें अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। सीएमओ ने जिठौली में भी निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि जहां पर स्टाफ अनुपस्थित मिला उनके वेतन रोकने की कार्रवाई के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। यह भी पढ़ें- 48 घंटे से पहले प्रसूता को डिस्चार्ज नहीं किया जाए:सीएमओ यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1207 मरीजों का हुआ इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.