उरई, नवम्बर 24 -- कालपी। जन आरोग्य मेला कालपी, नियामतपुर, बाबई और महेवा के पीएचसी में आयोजित किए गए। इसमें डॉक्टरों 212 मरीजों का इलाज किया। डॉ. देवेंद्र कुमार ने बाबई पीएचसी में हुए मेले का निरीक्षण किया। पीएचसी उदनपुरा में डॉ. अमित की देखरेख में मेले में 73 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 39 पुरुष व 34 महिला मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। मेले में परिवार कल्याण कार्यक्रमों व स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां दी गईं। पीएचसी महेवा में डॉ शेख शहरयार के साथ स्वास्थ्य कर्मी मनीष, कमलेश की उपस्थिति में मेले में 45 मरीजों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामतपुर में चिकित्सक डा आदर्श गौतम की उपस्थितिमें आयोजित मेले में 36 मरीजों का इलाज हुआ। मेले में टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.