बदायूं, मार्च 2 -- फैजगंज बेहटा। नगर के नवीन पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 55 मरीजों का उपचार किया गया। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी और जुकाम के थे। इस दौरान फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा ने दवा वितरण किया और जावेद अहमद ने टीबी व रेबीज के टीके लगाए। डॉ श्याम सुंदर द्वारा की गई जांचों में सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं। इसी बीच ग्रामीणों ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह पर नियमित रूप से देरी से आने का गंभीर आरोप लगाया है। आंकड़े बताते हैं कि केंद्र पर पिछले एक माह से एक भी डिलीवरी नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति औरा लापरवाही से मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...